BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोग प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू को समर्थन देने के लिए तैयार: समीर उरांंव

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
लोग प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू को समर्थन देने के लिए तैयार: समीर उरांंव

लोग प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू को समर्थन देने के लिए तैयार: समीर उरांंव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस से बचाव एवं सजगता के लिए दो दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन अरगोड़ा चौक रांंची पर किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांंव मौजूद रहे.

मौके पर उरांंव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में इस महामारी से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आवाह्न किया है. जिससे आमजनों में कोरोना वायरस के खतरे के प्रति सजगता बढ़ सके.

Also Read This: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू जनता के लिए एवं जनता के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू है. जिसमें जनता का सहयोग अपेक्षित है, साथ ही साथ मोदी का 22 मार्च को ही शाम पांच बजे से 5 मिनट तक कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल फोर्सेज तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपने घरों से अभिनंदन के आवाह्न को भी उन्होंने एक सराहनीय एवं संवेदनशील कदम बताया.

उरांंव ने झारखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य व्यक्ति इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलें.

अपने संबोधन में उरांंव ने आगे कहा कि भाजपा झारखंड सरकार से मांग करती है कि रांची के रिम्स, सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी जिला अस्पतालों में उचित संख्या में क्वॉरेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड को जल्द से जल्द तैयार करे तथा डॉक्टरों एवं पारामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए जिससे वह इस वैश्विक आपदा से लड़ने योग्य बन सकें.

Also Read This: कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू को लेकर झारखंड अलर्ट पर

उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द यह सभी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय हमारे समक्ष एक आपात स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

इसके पहले उरांंव ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इस संघर्ष की घड़ी में भी अनवरत अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा वहां मौजूद आमजनों में मास्क का वितरण भी किया.

साथ ही साथ आगामी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए उरांंव ने रांंचीवासियों को शपथपत्र के माध्यम से शपथ दिलाई तथा घूम-घूम कर पर्चे के माध्यम से लोगों में जागरूकता का संचार किया.

जागरूकता अभियान में उत्तम यादव, पंकज पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, कन्हैया महतो, जय प्रकाश यादव, मोनू विश्वकर्मा, पिंटू लाल, प्रशांत बजाज, नीरज कुमार, मुकेश अग्रवाल, मनोज प्रसाद, रविशंकर, नंदकिशोर सिंह, गोलू यादव, अमित कुमार, कुमार समीर, प्रमोद कुमार, अक्षय कुमार, सोनू यादव, विकास सिंह आदि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देशभर में अबतक 298 लोग संक्रमित, 111 लैब एक्टिव

Next Post

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह, जनता और अभिभावकों के नाम पत्र जारी किया

Next Post
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह, जनता और अभिभावकों के नाम पत्र जारी किया

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह, जनता और अभिभावकों के नाम पत्र जारी किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d