BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण की जांच से कई लोग कर रहे हैं इंकार

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
संक्रमण की जांच से कई लोग कर रहे हैं इंकार

संक्रमण की जांच से कई लोग कर रहे हैं इंकार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जिला प्रशासन की ओर से इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों का सेंपल लेकर उनकी जांच करायी जाए. रांची जिला प्रशासन द्वारा उन सभी लोगों को तेजी से चिन्हित कर लिया जा रहा है, जो किसी भी रुप में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हों. ऐसे लोगों का सेंपल लेकर जांच करने की कोशिश भी की जा रही है पर कुछ लोगों द्वारा प्रशासन के इस कोशिश पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है.

Also Read This: हिन्दपीढ़ी बना कोरोना हब, पूरा इलाका सील

बुधवार की देर रात हिन्दपीढ़ी के पांच लोगों के संक्रमण रिपोर्ट आने के बाद उन सभी लोगों को एक विशेष टीम के माध्यम से संपर्क किया गया जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे. रांची के अपर चुटिया, महावीर नगर, सहजानंद चैक, नाला रोड, हरमू सहित कई ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन्हें जांच कराने की सलाह दी गई पर कई लोगों ने जांच कराने से साफ इंकार कर दिया है. इसकी शिकायत टीम द्वारा उपायुक्त व एडीएम लाॅ एण्ड ऑर्डर को भी दी गई है.

Also Read This: कोरोना: ट्रंप के शुक्रिया पर बोले पीएम मोदी- मुश्किल समय दोस्तों को लाता है साथ, मिलकर जीतेंगे लड़ाई

हालांकि कुछ लोगों से एडीएम अखलेश कुमार सिन्हा ने स्वयं बात कर उन्हें जांच में सहयोग करने की अपील की गई पर लोगोें ने मना करते हुए फोन बंद कर लिया. इस बाबत एडीएम अखलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि यह जांच उनके व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है, उनका मोबाइल लोकेट कर उनका सेंपल लिया जाएगा और सहयोग न करने के लिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोकारो जनरल अस्पताल में विशेष चिकित्सा टीम भेजे सरकार: दीपक प्रकाश

Next Post

एदारा ए शरिया और कौमी इत्तेहाद मोर्चा ने लोगों के बीच किया खाद्य सामाग्री का वितरण

Next Post
एदारा ए शरिया और कौमी इत्तेहाद मोर्चा ने लोगों के बीच किया खाद्य सामाग्री का वितरण

एदारा ए शरिया और कौमी इत्तेहाद मोर्चा ने लोगों के बीच किया खाद्य सामाग्री का वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d