रांची:- दिवाली के शुभ अवसर पर उप महापौर के तरफ़ से अलग अलग जगहों पर लोगों के बिच दिए और कोरोना किट का वितरण किया गया. साथ ही राँची के डिप्टी मेयर ने छठ व दीपावली की शुभकामनाएं राँची वासियों को दी. उन्होंने कहा छठ व दीपावली का उत्साह लोगों में कम नहीं हुआ. हालांकि कोरोनाकाल में हमलोग छठ-दीपावली मना रहे हैं.
लोगों से आग्रह है कि लोग सावधानीपूर्वक छठ-दीपावली का त्योहार मनाएं. हमारी परंपरा में रही है दीपावली में पटाखों का इस्तेमाल करना किन्तु सावधानी भी जरूरी है.

