BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैनिटाइजेशन और बिना स्क्रीनिंग के कोर्ट में न आने पाएं लोग: बार एसोसिएशन

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
सैनिटाइजेशन और बिना स्क्रीनिंग के कोर्ट में न आने पाएं लोग: बार एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

साम्बा: साम्बा जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की आज एक बैठक हुई जिसमें बार के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के फैलाव पर चिंता जताते हुई जिला कोर्ट परिसर में नियमित सफाई और फागिंग करवाने की मांग की.

वकीलों ने क्षेत्र में और साथ ही देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में अदालत परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया है कि अदालत के साथ-साथ चैंबर्स कॉम्प्लेक्स में सफाई और फॉगिंग नियमित रूप से की जानी चाहिए.

इसके अलावा, उन्होंने इस बात की भी मांग की कि अदालत परिसर और वकीलों के चैंबर्स में भी याचियों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए तथा परिसर में प्रवेश करते समय लोगों की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग का गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए.

सदस्यों ने एक स्वर में अपनी सहमति व्यक्त की कि वे कोरोना की रोकथाम के लिए भारत सरकार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सभी दिशानिर्देशों/एसओपी का भी पालन करेंगे और न्यायालय के साथ-साथ चैम्बर परिसर को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त रखने का प्रयास करेंगे.

जिला बार एसोसिएशन साम्बा के महासचिव साहिल भारती ने बताया कि बैठक में बार के वरिष्ठ सदस्य सुभाष सिंह, संबयाल, सुदर्शन खनमोत्रा, सतीश दत्ता, रविंदर शर्मा, राजीव गुप्ता, सोनल वैद आदि सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Next Post

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2.3 करोड़ टन अनाज बांटने का लक्ष्य: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2.3 करोड़ टन अनाज बांटने का लक्ष्य: प्रकाश जावड़ेकर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2.3 करोड़ टन अनाज बांटने का लक्ष्य: प्रकाश जावड़ेकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d