BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोई झारखंडवासी भूखा न सोये, इस संघर्ष में हम सब एक हैं: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in Uncategorized
कोई झारखंडवासी भूखा न सोये, इस संघर्ष में हम सब एक हैं: हेमंत सोरेन

कोई झारखंडवासी भूखा न सोये, इस संघर्ष में हम सब एक हैं: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

एक दूसरे से दूर रहें, पर दिलों को जोड़े रखें: मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में दूसरे राज्यों में फंसे राज्यवासियों की सेवा में लगे युवाओं को मैं नमन करता हूं. यह समय महामारी से एक होकर लड़ने की है, मैं पहले भी कह चुका हूं. यह महामारी जात पात, धर्म, अमीरी – गरीबी में भेद नहीं करती. इस संघर्ष में हमसब एक हैं. हम एक दूसरे से दूर रहें, पर दिलों को जोड़े रखें. घर में रहें – सुरक्षित रहें.

Also Read This: बालाजी ट्रेडर्स के दफ्तर में छापेमारी, भारी मात्रा में हैंड सेनिटाइजर और हैंडवाश बरामद

इस आपदा की घड़ी में दूसरे राज्यों में फँसे राज्यवासियों की सेवा में लगे इन युवाओं को मैं नमन करता हूँ ।

यह घड़ी – इस महामारी से एक हो कर लड़ने की है क्यूँकि जैसा मैं पहले भी कह चुका हूँ – यह महामारी जात पात, धर्म, अमीरी – ग़रीबी में भेद नहीं करती। इस संघर्ष में हम सब एक हैं।1/2 pic.twitter.com/ovPijUWTRK

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 3, 2020

कोई दुमकावासी भूखा न सोये

मुख्यमंत्री ने दुमका उपायुक्त को चड़कापाथर गांव की स्थिति का मुआयना कर लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का निदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई झारखंडवासी, कोई दुमकावासी भूखा न सोये, इसको प्राथमिकता दें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी दाल-भात केंद्र सुचारु रूप से संचालित हों.

खाद्यान्न अबतक नहीं मिला

मुख्यमंत्री को बताया गया कि दुमका के रामेश्वर थाना क्षेत्र स्थित चड़कापाथर गांव के लोगों की आजीविका जलावन की लकड़ी बेचकर होती है. लॉकडाउन की वजह से यह कार्य बंद है, जिससे गांव वालों के समक्ष खाद्यान्न की समस्या हो गई है. राशन भी अबतक उपलब्ध नहीं कराया गया है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश उपायुक्त को दिया है.

.@DumkaDc अविलंब उक्त ग्राम पंचायत की स्थिति का पूरा मुआयना कर लोगों तक ज़रूरी सभी मदद पहुँचाते हुए सूचना दें।

साथ ही यह सुनिश्चित करें की सभी दाल-भात केंद्र सुचारु रूप से चल रहे हों एवं कोई दुमकावासी भूखा ना सोये। https://t.co/DBHpJsCbUR

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 3, 2020

 

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चियों का ईलाज शुरू

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद थैलेसीमिया से पीड़ित दो गरीब बच्चियों का ईलाज शुरू हो गया. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बीडीओ मुसाबनी द्वारा वाहन की व्यवस्था कर दोनों बच्चों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अविलंब दो यूनिट ब्लड बच्चों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

जान बचाने के लिए ब्लड उपलब्ध कराने का अनुरोध

मुख्यमंत्री को बताया गया कि मुसाबनी प्रखंड के गोहला गांव (पाल टोला) की दो गरीब बच्चियां थैलेसीमिया से पीड़ित हैं. इनकी जान बचाने हेतु कृपया इन्हें ब्लड दिलाने की कृपा करें.

Also Read This: डॉक्टरों को तबलीगी जमात के लोग दे रहे धमकी, कहा- हमें भर्ती करने की जरूरत नहीं

बीडीओ मुसाबनी द्वारा वाहन की व्यवस्था कर दोनों बच्चों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविलंब 2 यूनिट ब्लड बच्चों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। https://t.co/NuzouENF3Z

— DC EastSinghbhum (@DCEastSinghbhum) April 3, 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमावस्या के बाद की सुबह

Next Post

कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करेगी स्पाइसजेट

Next Post
कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करेगी स्पाइसजेट

कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करेगी स्पाइसजेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d