BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर निगम कार्यालय के बाहर लोगों ने दिया धरना, बने मुर्गा, दी बांग

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
नगर निगम कार्यालय के बाहर लोगों ने दिया धरना, बने मुर्गा, दी बांग

People sit outside the Municipal Corporation office, Bane Murga, The Bang

Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद: पर्वतीय कॉलोनी में सीवर जाम की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त विक्रम के कार्यालय के बाहर मुर्गा बनकर बांग दी. लोगों का कहना था कि अधिकारियों को नींद से जगाने का अब यही तरीका बचा है, साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि वे शिकायत लेकर आते हैं तो अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं. शुक्रवार को भी एक अधिकारी ने महिलाओं के साथ बदतमीजी से बात की और उन्हें अपने कार्यालय से बाहर निकल जाने के लिए कहा.

पर्वतीय कॉलोनी में गली नंबर 106 और 107 में पिछले कई माह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है. सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण लोग पैदल नहीं जा सकते हैं. इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों व पार्षद को शिकायत दे चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

शिकायत लेकर आए कॉलोनी निवासी राम सिंह यादव, गोल्डी नागी, रघुवीर सिंह, गीता, सुनीता, ऊषा गुप्ता, जेबेश्वरी देवी, पुष्पा देवी आदि ने बताया कि जब वे लोग शिकायत लेकर अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में पहुंचे तो उन्होंने लोगों के साथ बदतमीजी से बात की और कहा कि कार्यालय से बाहर निकल जाओ.

इस पर नाराज लोगों ने उनके कार्यालय के बाहर पहले धरना दिया और फिर मुर्गा बनकर बांग दी. राम सिंह यादव ने बताया कि  कॉलोनी में हर गली में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है. रोजाना स्थानीय लोग शिकायत लेकर निगम अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं.

मगर अधिकारी कुंभकरण की नींद से जागने को तैयार नहीं हैं, उन्हें नींद से जगाने के लिए भी बांग देना जरूरी है. अंकुर ने बताया कि वे लोग पहले भी कई बार निगम आयुक्त अनीता यादव को ज्ञापन दे चुके हैं. तब दो या तीन दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ. अब अतिरिक्त आयुक्त ने उन्हें सोमवार तक सीवर समस्या सही होने का आश्वासन दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला का शव मिला कब्र से बाहर, गायब थे एक हाथ और पैर

Next Post

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढे़र

Next Post
दंतेवाड़ा मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढे़र

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढे़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d