BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोग आशा और अवसाद के बीच में खड़े हैं: जायरा वसीम

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in समाचार
लोग आशा और अवसाद के बीच में खड़े हैं: जायरा वसीम

लोग आशा और अवसाद के बीच में खड़े हैं: जायरा वसीम

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक जैसी फिल्में कर बॉलीवुड को अलविदा कह देने वाली जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर कश्मीर को लेकर अपनी बात कही है. कश्मीर पर अपने दिल की बात कहते हुए जायरा ने कश्मीरियों की हालत बयां की है.

उनका कहना है कि जिस तरह से घाटी मे आम जन जीवन पर असर पड़ रहा है वह ठीक नहीं है. इतनी पाबंदियों के बीच कश्मीरी अपना जीवन बिता रहे हैं. जायरा का कहना है कि ‘कश्मीरी आज भी सफर कर रहे हैं. यहां के लोग आशा और अवसाद के बीच में खड़े हैं.’

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”कश्मीरी लगातार उम्मीद और फ्रस्ट्रेशन के बीच जूझ रहे हैं. निराशा और दुःख के स्थान पर शांति का एक झूठ फैलाया जा रहा है. कश्मीरियों की आजादी पर कोई भी पाबंदी लगा सकता है. हमें ऐसे हालात में क्यों रखा जा रहा है जहां हम पर पाबंदियां हैं और हमें डिक्टेट किया जा रहा है.” उन्होंने पूछा, ”हमारी आवाज को दबा देना इतना आसान क्यों हैं? हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाना इतना आसान क्यों है? हमें अपनी बात कहने और विचार रखने की आजादी क्यों नहीं है? हमारे विचारों को सुने बिना ही उन्हें बुरी तरह खारिज कर दिया जा रहा है. हम बिना किसी डर और चिंता के आम लोगों की तरह क्यों नहीं जी सकते?”

साथ ही जायरा ने बताया कि किस तरह कश्मीरियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ाता है. उन्होंने लिखा, ”क्यों किसी भी कश्मीरी की जिंदगी उम्र भर मुश्किलों, पाबंदियों और परेशानियों में गुजरती है, इसे इतना आम क्यों बना दिया गया है? ऐसे हजारों सवाल हमारे जहन में उठते हैं. सरकारें हमारे इन सवालों के जवाब तो दूर इन्हें सुनना भी नहीं चाहती. हमारी शंकाओं और अटकलों पर विराम लगाने की थोड़ी सी भी कोशिश नहीं करती.” आपको बता दें कि जायरा वसीम कश्मीर की रहने वाली है, पिछले साल ही अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर ये ऐलान कर सबको चौंका दिया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं.

जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह इस्लाम के प्रति अपने झुकाव को बताया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- 5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही, इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही, छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती, इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं. मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है. जायरा के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी, लेकिन इस ऐलान के बाद ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस कर्मी और उसके रिश्तेदार की मौत से मचा हडकंप

Next Post

चुनाव जीतने व मंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सत्यानंद भोक्ता

Next Post
चुनाव जीतने व मंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सत्यानंद भोक्ता

चुनाव जीतने व मंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सत्यानंद भोक्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d