UP: सोनभद्र जनपद मुख्यालय की प्रमुख सब्जी मंडी में गंदगी और सड़ांध से आसपास के रहवासियों दुकानदारों को जहां भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है, वहीं सारी सब्जियां गरीब मजदूर चुनकर खाने हेतु ले जा रहे हैं जिससे गंभीर संक्रामक बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं, परंतु सब्जी मंडी समिति के कर्ता-धर्ता सफाई के प्रति लगातार लापरवाह बने हुए हैं.
स्थानीय दुकानदारों व्यवसायियों एवं मार्केट में आने – जाने वाले ग्राहकों का आरोप है कि थोक और फुटकर सब्जी विक्रेता ताजी और बढ़िया सब्जियां तो बेच देते हैं परंतु छटाई में बहुत फल और सब्जी सड़े गले कटे मिलते हैं, जिनको बेतरतीब ढंग से इधर उधर फेक कर दुकानदार चले जाते हैं और इन फ्री की सड़ी गली सब्जियों को गरीब व मजदूरी करने वाली महिलाएं और बच्चे चुन-चुन कर खाने हेतु ले जाते हैं जो गंभीर रोगों का कारण बन इस संक्रामक रोगों के फैलने के बरसाती मौसम में जानलेवा साबित हो सकता है परंतु जिला प्रशासन की स्वच्छता मिशन और तमाम दावों पर यह बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं मंडी समिति से इस और तुरंत ध्यान देने एवं साफ सफाई की मांग की है.

