BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल, रेड अलर्ट जारी

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल, रेड अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बाद, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलने वाली लू की संभावना को देखते हुए ‘औरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

उन्होंने बताया कि अगले 2-3 दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में यह पहली बार है जब हीटवेव (लू) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को राजस्थान के पिलानी में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों वाले राज्यों में अगले कुछ दिन टेम्परेचर हाई रहने वाला है. पश्चिमोत्तर भारत में लू (Heat Wave) चलने के कारण शहर में अगले तीन और चार दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. सोमवार यानी आज तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है. बता दें कि 23 मई को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. जो सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है. यह क्रम आगे भी जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. 28 मई की रात से वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस का असर दिखेगा.

इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और पारा 38-39 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंदरजीत सिंह एवं टीम ने बांटा N.S.U.I किट

Next Post

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 1,38,000 के पार, 4021 लोगों की मौत

Next Post
Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 1,38,000 के पार, 4021 लोगों की मौत

Corona Update India: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 1,38,000 के पार, 4021 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d