रांची: राज्य सरकार जहां एक ओर झारखंड के बाहर फंसे लोगों को वापस झारखंड लाने के हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं वैसे लोग जो झारखंड से वापस अपने राज्य जाना चाहते हैं उनके लिए भी राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है. इस हेतु झारखंड सरकार द्वारा लोगों को झारखंड सहायता पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है.
अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉक डाउन की वजह से झारखंड में फंसे है वह झारखण्ड सहायता पोर्टल के वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर खुद को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार आप तक पहुंच सके और आपको आपके राज्य तक पहुंचा सके.
कैसे करें झारखंड सहायता पोर्टल में खुद को पंजीकृत
◆ राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर जाएं
◆जारी रखें पर क्लिक करें
◆ पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर डाले और प्राप्त ओटीपी से अपने मोबाइल का वेरिफिकेशन कराएं
◆अपना नाम और आधार संख्या दें
◆आधार से नाम के मिलान के पश्चात अन्य सूचनाएं भरें
◆ किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए मेल करें covid-19jharkhand@gmail.com पर.

