रांची :फिरायालाल के पीछे, लाइन टैंक तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी हुई है. मछलियों के मरने से इलाके में बदबू फैली हुई है. आसपास लोगों का जीना दुश्वार हो गया है .इनसे आ रही बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को मछलियों की दुर्गंध तालाब से सटे शहर के अन्य इलाकों तक भी पहुंच रही है.
वही मत्स्य विभाग के डायरेक्टर ए न दुबे ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आप से यह जानकारी मिल रही है हमारी टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी और मुआयना करेगी.

