BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हॉट स्पॉट इलाके में बेखौफ घूम रहे लोग, खुली दुकानें

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
हॉट स्पॉट इलाके में बेखौफ घूम रहे लोग, खुली दुकानें
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: सिकंदराराऊ – कस्बा में रविवार को दो और संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन द्वारा 500 मीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था. प्रशासन द्वारा रविवार को मोहल्ला खिजरगंज एवं गौसगंज को नया हॉटस्पॉट बनाया गया था. जिसमें जी टी भी शामिल है.

लेकिन सोमवार को कहीं भी हॉटस्पॉट जैसी परिस्थितियां नजर नहीं आईं बल्कि हॉटस्पॉट इलाके में भी सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही और सभी गतिविधियां जारी रहीं.

जीटी रोड पर समस्त दुकानें खुली और हथठेलो के साथ सब्जी मंडी भी खुली. जबकि प्रशासन के निर्देश थे कि जी टी रोड पर केवल वाहनों का आवगमन जारी रहेगा. हॉट स्पॉट इलाकों में सभी गतिविधियां बंद रहेगी.

वहीं लोग पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं. कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण फैलने को गंभीरता से नहीं ले रहा है. जिस इलाके में संक्रमित मरीज पाए गए हैं, वहां भी आवाजाही पर अंकुश नहीं लगा है. शायद लोगों को प्रशासनिक सख्ती किए जाने का इंतजार है.

भारतीय स्टेट बैंक रोड, बारहसैनी तिराहा, रोशनगंज, जीटी रोड, मटकोटा, गौसगंज, नोरंगाबाद पश्चिमी, नयागंज, बड़ा बाजार जिधर नजर डालो उधर लोग स्वतंत्र रूप से आवाजाही कर रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर कस्बा में 6 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं.

इसके बावजूद नागरिक अभी तक अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं. हर कोई दूसरे व्यक्ति से सावधानी की अपेक्षा रखता है और स्वयं लापरवाही के नमूने पेश कर रहा है. मुंह पर मास्क तक नहीं लगा रहे हैं.

इसे देखकर ऐसा लगता है जब तक प्रशासन का चाबुक नहीं चलेगा. तब तक यह लोग सुधरने वाले नहीं हैं. इसी लापरवाही के चलते कस्बा कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा रहा है. अगर इसे गंभीरता से नहीं समझा गया तो आने वाले दिनो में हालात और बिगड़ सकते हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के कई राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम हुई बारिश

Next Post

भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कोटेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहा

Next Post
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कोटेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहा

भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कोटेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d