BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा: CM केजरीवाल

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा: CM केजरीवाल

लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा: CM केजरीवाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा में कोई भी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह (भाजपा) संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर को चुनती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि अमित शाह को शाहीन बाग सड़क खाली कराने से क्या चीज रोक रही है. भाजपा ने विधानसभा चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुई या नहीं. अगर ‘आप’ सत्ता में वापस आई तो दिल्ली सरकार की ”निशुल्क योजनाएं” जारी रहेंगी, अगर जरूरत पड़ी तो हम और योजनाएं लाएंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने वाला व्यक्ति यदि उनकी पार्टी से संबंधित है तो उसे ”दोगुनी सजा” दी जानी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने गृह मंत्री का जिक्र करते हुए कहा, ”मैं अमित शाह से आग्रह करना चाहता हूं कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न करें.” उन्होंने कहा कि जो भी कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार है उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए. पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि पिछले सप्ताह शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर गोलीबारी करने वाला कपिल बैसला आप का सदस्य है. इसके बाद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया था.

केजरीवाल ने कहा, ”मैं किसी भी राजनीतिक दल के साथ उसके (बैसला) संबंधों के बारे में अवगत नहीं हूं. यदि वह आप से कहीं से भी संबंधित है तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए. यदि वह दस साल जेल का हकदार है तो उसे 20 साल की जेल दी जानी चाहिए.

राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”मैं केंद्रीय गृह मंत्री से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ राजनीति न करने के लिए कहना चाहता हूं.” मुख्यमंत्री ने कहा, ”विधानसभा चुनाव से केवल 48 घंटे पहले, यदि आप (शाह) संवाददाता सम्मेलन के लिए पुलिस अधिकारियों को भेज रहे हैं तो इससे आपके बुरे इरादे जाहिर होते है. लोग मूर्ख नहीं हैं, वे आपके इरादों को समझते हैं.”

उन्होंने कहा कि शाह को बैसला को जेल भेजना चाहिए, चाहे वह आप, भाजपा, कांग्रेस या किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो. पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने मंगलवार को कहा था कि बैसला और उसके पिता 2019 की शुरूआत में आप में शामिल हुए थे. आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने हैरानी जतायी कि किसके निर्देशों पर दिल्ली पुलिस उनकी पार्टी पर आरोप लगा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केंद्र की याचिका पर करेगा सुनवाई

Next Post

स्कूल के लैब में मिला जहरीला सांप, मची अफरा-तफरी

Next Post
स्कूल के लैब में मिला जहरीला सांप, मची अफरा-तफरी

स्कूल के लैब में मिला जहरीला सांप, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d