BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपचुनाव में वंशवाद व भ्रष्टाचारी शासन के खिलाफ लोग करेंगे वोट: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
स्वर्णिम रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा, जदयू, लोजपा व जेएमएम उलगुलान ने एकजुट कर अभियान चलाने का निर्णय लिया

रांची: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में वंशवाद और भ्रष्टाचारी शासन के खिलाफ लोग वोट करेंगे. इस मौके पर प्रदेश जदयू के महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्त्ता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.

भाजपा और जदयू नेताओं ने शनिवार को रांची में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि झारखंड में शासन करने वाली तीनों पार्टियां जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी वंशवाद पर आधारित पार्टी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड सरकार के नौ महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया हैं, सारे विकास कार्य बाधित है, सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है.

उन्होंने बताया कि भाजपा और जदयू के बीच वर्षां पुराना संबंध रहा है, जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूरे देश के लोग विकास कार्यों को गति देने वाला नेता मानते है, उन्होंने बिहार को बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकाल कर विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का काम किया है, इस उपचुनाव में भी जदयू का समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा.

इस मौके पर जदयू नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि निरंकुश सरकार पर अंकुश लगाने के लि पार्टी ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा और आजसू पार्टी के अलावा जेएमएम उलगुलान के का कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अभियान चलाएंगे.

https://bnnbharat.com/smriti-irani-said-whose-son-in-law-will/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शारदीय नवरात्र पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी

Next Post

राज्य में भ्रष्टाचार की जननी को भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: कांग्रेस

Next Post
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप

राज्य में भ्रष्टाचार की जननी को भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d