BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in Uncategorized
सरकार को जगाने हेतु भाजपा कल करेगी उपवास: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने उसे वोट करने को कहा जो सरकार में है.

प्रकाश ने कहा कि जनता हेमंत सरकार के पक्ष में क्यों वोट करेगी इसका भी कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिये. आखिर जनता ठगबंधन के पक्ष में वोट क्यों करे?

उन्होंने कहा जो सरकार राज्य को 10 महीने में ही विकास की जगह विनाश की गर्त में धकेल दे, जो बहन बेटियों की इज्जत, सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सके, जिस सरकार में दलित आदिवासियों की नृशंश हत्या होती हो, जहां शहीदों के वंशजों की हत्याएं होती हो, जिस राज्य में लोग भूख से मरते हों, जहां किसानों, महिलाओं की कल्याणकारी योजनाएं बंद होती हो, जहां युवावों की नौकरी छीन ली जा रही हो, जहां किसान यूरिया को अधिक कीमत पर खरीदने को मजबूर हो, जहां लाखों मजदूर फिर से राज्य के बाहर पलायन को मजबूर हो, जिस राज्य में उद्योग धंधे बंद हो रहे हों, मरीज दवाई के अभाव में मर रहे हो, जहां उग्रवाद फिर से शिर उठाने लगा हो, जहां राज्य के खनिज की तस्करी हो रही हो, जहां ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया हो, आखिर ऐसी सरकार का जनता क्यों समर्थन करेगी.

प्रकाश ने कहा कि सत्ताधारी ठगबंधन उपचुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर घबरा गया है. जनता परिवारवाद को सबक सिखाने का मन बना चुकी है.

प्रकाश ने कहा कि इसीलिये अब पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में उतर चुकी है. महागठबंधन के उम्मीदवार के द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है.

राज्य के पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है.

प्रकाश ने कहा कि यह चुनाव पैसा बनाम पसीने की लड़ाई है. यह लोकतंत्र बनाम वंशवाद की लड़ाई है. यह सुशासन बनाम कुशासन की लड़ाई है. यह अराजकता बनाम शांति की लड़ाई है.

प्रकाश ने कहा कि 10 महीने की हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. सड़क के गड्ढे तक भरने में विफल सरकार आज फिर से नई नई घोषणाएं कर रही है.

उन्होंने कहा कि जनता इसकी नियत और नीति को समझ चुकी है. ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाली सरकार है, जिसकी वास्तविकता जनता समझ चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन

Next Post

रांची रोजगार मेला की शुरुआत

Next Post
रांची रोजगार मेला की शुरुआत

रांची रोजगार मेला की शुरुआत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d