रांची: सांसद संजय सेठ ने रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वामी विवेकानंद सरोवर बड़ा तलाव की साफ सफाई के लिए सभी जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं धार्मिक संगठन द्वारा श्रमदान के लिए आगे आने की अपील की.
सेठ ने कहा बड़ा तालाब रांची की धरोहर है इसे हम सभी मिलकर श्रमदान कर इस तालाब की सफाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा रायपुर झील की तर्ज पर हम सब मिलकर इस की साफ-सफाई कर बड़ा तालाब को संवारा जा सकता है. क्यों नहीं हम सब मिलकर बड़ा तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं.
सेठ ने कहा रविवार से इसकी शुरुआत की जाएगी. सभी रांची के जनप्रतिनिधि सभी सामाजिक धार्मिक संगठन एवं रांची वासी इस अभियान में भाग लेकर बचाने का प्रयास करें.
सांसद संजय सेठ ने हेहल में मोदी पत्रक का वितरण किया
सांसद सेठ बुधवार को हेहल के विभिन्न मोहल्ला में मोदी सरकार दो के 1 साल पूरे होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों को एक पत्र लिखा है.
इस पत्र का वितरण किया गया सांसद सेठ ने मोदी के 1 साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच बताया. उन्होंने कहा धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर का निर्माण व सहित इस कोरोना महामारी में मोदी के कुशल नेतृत्व में हम अच्छी तरीके से इस लड़ाई को लड़ पाए हैं.
कई ऐसे मुद्दों का समाधान एक वर्षों में किए गए हैं हैं. यह 1 साल का काल खंड ऐतिहासिक रहा. इस अवसर पर रांची की मेयर आशा लकड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, राकेश चैधरी सुबेश पांडे विशेष रुप से उपस्थित थे.

