BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो:- उपायुक्त   राजेश सिंह ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्षा में पशुपालन-मत्स्य, डेयरी विभागों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने क्रमवार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

बैठक में उपस्थित पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी ने बताया कि स्वरोजगार के सृजन, पशु उत्पादकता में वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने 29 दिसंबर, 2020 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया है. यह योजना ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग तथा कृषि एवं पशुपालन विभाग के कन्वर्जेन्स से झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इसमें सरकार किसानों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है.

उपायुक्त   राजेश सिंह ने क्रमवार सभी योजनाओं से संबंधित राज्य से प्राप्त लक्ष्य व अब तक के प्रदर्शन की प्रखंडवार जानकारी ली. उन्होंने अबतक के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया. सभी प्रखंडों के पशुपालकों को मिले योजना का लाभ इसे सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त   जय किशोर प्रसाद को इसकी निगरानी करते हुए ससमय राज्य को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा. साथ ही बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को भी प्रतिवेदन की कापी उपलब्ध कराने को कहा. 

उल्लेखनीय हो कि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार पशु पालकों को निम्न योजनाओं से लाभांवित कर रही है. पशुपालन क्षेत्र में बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुकुट योजना, बॉयलर कुकुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना शामिल है. वहीं, गव्य विकास क्षेत्र में दो दुधारू गाय का वितरण, कामधेनु डेयरी फार्मिंग अंतर्गत मिनी डेयरी के तहत 5 से 10 गाय वितरण की योजना, हस्त एवं विद्युत चलित चैफ कटर का वितरण, प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता, तकनीकी इनपुट सामग्रियों का वितरण आदि शामिल है. 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा   सुषमा देवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी सहित बोकारो विधायक प्रतिनिधि  संजय त्यागी एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन्म-मृत्यु का रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाना सुनिचित करेंः उपायुक्त

Next Post

जलकर जमा नहीं करने वाले को कनेक्शन काटने का निर्देश- अपर नगर आयुक्त

Next Post
जलकर जमा नहीं करने वाले को कनेक्शन काटने का निर्देश- अपर नगर आयुक्त

जलकर जमा नहीं करने वाले को कनेक्शन काटने का निर्देश- अपर नगर आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d