रांची : सरकार द्वारा बड़ी गाड़ियों से बालू परिवहन में रोक लगाने पर ,हाइवा, बड़ी ट्रक ,709 ट्रक के संचालकों ने दुर्गा सोरेन चौक लोवाडीह के पास मैदान में धरना दिया. धरना में लगभग 100 गाड़ी संचालक उपस्थित हुए. सभी ने एक स्वर में सरकार के आदेश का विरोध किया. गौरतलब है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक लगाई गई है.

