रांची: किसान मोर्चा रांची जिला के मीडिया प्रभारी आयुष राज वर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया देश में झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व अपना विशेष स्थान रखता है.
नहाए खाए के दिन से शुरू होकर खरना, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का पारण किया जाता है. कुल चार दिवस तक चलने वाले इस महापर्व से झारखंड ही नहीं पूरे विश्व में रहने वाले हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है.
वर्तमान समय में कोविड नियंत्रण एवं छठ पर्व से जुड़ी लोक आस्था के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर पूर्ण विचार की आवश्यकता है. छठ महापर्व के दौरान सीमित संख्या में छठ व्रतियों हो घाट पर जाकर सूर्यदेव की उपासना के लिए अनुमति प्रदान की जाए.

