-
पुलिस को फोन कर खुद दी जानकारी
रांची: कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई से कार से पहुंचे एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है. उसने खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और पुलिस ने उसे कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती करा दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई से एक व्यक्ति निजी टैक्सी में सफर कर अपने घर गिरिडीह लौट रहा था. मुंबई से चलने के पहले उसने कोरोना जांच करायी थी, जिसकी जांच रिपोर्ट नहीं आयी थी, जब वह रांची के बहु बाजार पहुंचा, तो मुंबई से फोन आया और उसे बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है. जिसके बाद उसने पुलिस को खुद इसकी जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस के द्वारा रिम्स ले गयी.
यह भी जानकारी मिली है कि उसके साथ तीन अन्य लोग मुंबई से लौटे थे और वे तीनों बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले थे, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है.

