जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले परसुडीह थाना क्षेत्र के गढ़ीवान पट्टी निवासी हिरवा खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया गया है कि 43 वर्षीय हिरवा खान का अक्सर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था और कल भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

