नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन रूट पर बुधवार को एक बार फिर दिक्कत आई है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, द्वारका मोड़ पर एक शख्स के आ जाने से ब्लू लाइन रूट पर द्वारका सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन से लेकर कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी आ रही है.
वहीं, अन्य रूट पर मेट्रो सामान्य रूप से चल रही है.

