पलामू: हरिहरगंज के वैद्य बिगहा मुहल्ले में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. व्यक्ति बिहार का रहने वाला है. किसी अपने ने ही गोली मारी है.
पुलिस को सुराग मिला है और वह जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर SDPO शम्भू कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दीपक कुमार पहुंच गये हैं. अपराधियों के खिलाफ छापेमारी शुरू हो गई है.

