BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रशिक्षण से होगा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास: बाबुलाल मारण्डी

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
प्रशिक्षण से होगा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास: बाबुलाल मारण्डी
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व और नेतृत्व छमता की विकास को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया. उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है. महापुरुषों के विचार को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाना है. संगठन को अनुशासित करना है तो कार्यकर्ता को अनुशासित करना होगा और ये तभी हो सकता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जाय. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व का भी विकास होता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टीयों से काफी अलग  है. वंशवाद से कोसो दूर रहते हुए समय समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश के साथ साथ विचार भरने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यभर के सभी कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह भरने के साथ साथ विचारों का भी आदान प्रदान करेगी.

वहीं समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी का एक मुख्य अंग है.हमअपने दर्शन,कार्य पद्धति,को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकते हैं.सामूहिकता और सामाजिक समरसता का भाव भी प्रशिक्षण देता है जिससे परिपक्व कार्यकर्ता का निर्माण होता है.

उन्होंने मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के संबंध में बैठक में विस्तार से प्रकाश डाला.

प्रत्येक जिला में दो दिवसीय प्रशिक्षण किया जाना है, इसके लिए दो-दो प्रशिक्षण प्रभारी को जिम्मेवारी दिया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 10 सत्र में होंगे. प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने विषय प्रवेश कराया. बैठक को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम का उदघाटन महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण, वंदेमातरम गान के साथ हुआ.

वर्ग गीत सह प्रशिक्षण प्रमुख राजश्री जयंती ने तथा धन्ययावाद ज्ञापन सुमन कुमार,ने किया.

बैठक में  पंकज सिन्हा, अशोक बड़ाईक,  अजित दुबे सहित सभी जिला के अध्यक्ष एवं जिला के प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री की मन की बात ने किसानों और आम लोगों को दी प्रेरणा: राजेश शुक्ल

Next Post

सीता सोरेन ने हेमंत सरकार को दिखाया कुव्यवस्था का आइना : मिसफीका हसन

Next Post
UPDATE:- कभी 12 से कम मंत्रियों के होने को असंवैधानिक बताने वाले हेमंत सोरेन खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं-भाजपा

सीता सोरेन ने हेमंत सरकार को दिखाया कुव्यवस्था का आइना : मिसफीका हसन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d