BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के कार्मिक विभाग ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को 24 हजार पदों पर नियुक्ति की भेजी अधियाचना

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in Uncategorized
झारखंड के कार्मिक विभाग ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को 24 हजार पदों पर नियुक्ति की भेजी अधियाचना

झारखंड के कार्मिक विभाग ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को 24 हजार पदों पर नियुक्ति की भेजी अधियाचना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के कार्मिक विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की 24 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी है. विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की जानकारी जेएसएससी को दे दी गयी है. जेएसएससी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, योग्य उम्मीवारों का चयन संयुक्त परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा. इसमें दो तरह की परीक्षा होगी.

पहली परीक्षा सामान्य स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए होगी. वहीं दूसरी परीक्षा टेक्निकल योग्यताधारियों के लिए होगी. कुल 15 परीक्षाएं ली जायेंगी. जिसके माध्यम से नियुक्ति की जायेगी.

सामान्य स्नातकधारियों के लिए संयुक्त परीक्षा होगी. सामान्य स्नातक उम्मीदवारों के लिए होने वाली संयुक्त परीक्षा के माध्यम से मंत्रिमंडल सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय, निवार्चन, मंत्रिमंडल निगरानी, उत्पाद, आइपीआरडी, स्कूली शिक्षा, पर्यटन, नगर विकास, कल्याण, कला-संस्कृति व पंचायती राज विभाग के विभिन्न पद भरे जायेंगे. वहीं तकनीकी शिक्षाधारी उम्मीदवारों का चयन कर कृषि, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, भवन निर्माण, ऊर्जा, योजना विकास, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, विज्ञान प्रोद्योगिकी, परिवहन, जल संसाधन, लघु सिंचाई, वाणिज्यकर जैसे विभाग के पद भरे जायेंगे.

जेपीएससी ने भी जारी किया विज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भी सातवीं, आठवीं और नौवीं के सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन मार्च से लिए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2020 है. सातवीं, आठवीं और नौवीं जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से 267 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 82, सहायक नगर आयुक्त के 65, झारखंड शिक्षा सेवा के 39, नियोजन पदाधिकारी के 7, डीएसपी के 40, जिला समादेष्टा के 16 और सहायक योजना पदाधिकारी के 18 पद हैं. सामान्य श्रेणी के लिए 120, एसटी के 68, एससी के 24, ओबीसी वन के 22, ओबीसी टू के लिए 11 और इडब्ल्यूएस के 22 पद हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंपनी के परिसर में गोलीबारी, 7 की मौत

Next Post

तेजस्विनी का प्रशिक्षण जारी

Next Post
तेजस्विनी का प्रशिक्षण जारी

तेजस्विनी का प्रशिक्षण जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d