हजारीबाग: हजारीबाग दारू प्रखंड के अंतर्गत एन. एफ. एस. एम. योजना के तहत आत्मा द्वारा खरीफ फसल के किसानों के बीच रासायनिक और जैविक कीटनाशक का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ सह प्रशिक्षु आईएएस समीरा एस ने उपस्थित किसानों से कीटनाशक का छिड़काव उचित मात्रा में दिये गये निर्देश के अनुसार करने को कहा और अच्छी फसल करने की सलाह दी.
इस अवसर पर अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बीटीएम विलास कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के किसान उपस्थित थे.

