BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद सोमवार को फिर बढ़ोतरी हुई. पेट्रोल से ज्यादा डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में चार-पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है, जबकि डीजल का भाव 11.13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 80.53 रुपये, 75.64 रुपये, 78.83 रुपये और 77.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इस महीने सात जून से तेल की कीमतों वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद 23 दिनों में 22 बार डीजल के दाम में वृद्धि हुई जबकि पेट्रोल की कीमत में 21 बार वृद्धि हुई है.

देश की राजधानी दिल्ली में इस महीने अब तक डीजल के दाम में 11.14 रुपये लीटर इजाफा हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपये लीटर बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज; आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा अनुबंध पिछले सत्र से 1.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.38 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज; नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ; डब्ल्यूटीआई के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.61 फीसदी की कमजोरी के साथ 37.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक दिन स्थिर रखने के बाद फिर बढ़ा दी हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.48 लाख

Next Post

चालक की हत्या कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हुए लुटेरे

Next Post
चालक की हत्या कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हुए लुटेरे

चालक की हत्या कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हुए लुटेरे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d