BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश में आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं. कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसके बाद अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73 रुपये से बढ़कर 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इसी तरह डीजल की कीमत 71.17 रुपये से बढ़कर 71.62 रुपये प्रति लीटर हो गई. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.36, 80.40 और 77.43 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 67.63, 70.35 और 70.13 रुपये है.

पिछले चार दिन में तेल की कीमतें दो रुपये से भी ज्यादा बढ़ी हैं. पेट्रोल 2.14 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है और डीजल के दाम में 2.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

अनलॉक वन में अब निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी आदि को चलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी है. तेल कंपनियों ने 83 दिनों तक कीमतों की समीक्षा स्थगित रखी. अब कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर पल यहां जी भर जिओ फिर ये समां कल हो ना हो…

Next Post

तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

Next Post
तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

तेल के कुंए में लगी आग, दो कर्मचारी लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d