BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी दर्ज

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन आज एकबार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल की कीमत 25 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है. लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं.

दिल्ली, मुंबई समेत देशभऱ में में पेट्रोल की कीमत अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और यह लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रही है. इससे दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 87 रुपये के पार पहुंच गई है.

वहीं मुंबई में पेट्रोल 94 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर हो गया है. जबकि राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल देश में सबसे अधिक 98.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस लगाने की घोषणा की थी. इस साल 2021 में अब तक पेट्रोल की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.86 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

इससे पहले, 5 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. इस साल अभी तक पेट्रोल 3.89 रुपये और डीजल 3.86 रुपये महंगा हो चुका है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है.

किस शहर में कितने रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल और डीजल

– दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपये और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर है.

– मुंबई में पेट्रोल 94.12 रुपये और डीजल 84.63 रुपये प्रति लीटर है.

– कोलकाता में पेट्रोल 88.92 रुपये और डीजल 81.31 रुपये प्रति लीटर है.

– चेन्नई में पेट्रोल 89.96 रुपये और डीजल 82.90 रुपये प्रति लीटर है.

– बेंगलूरु में पेट्रोल 90.53 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है.

– नोएडा में पेट्रोल 86.64 रुपये और डीजल 78.15 रुपये प्रति लीटर है.

– चंडीगढ़ में पेट्रोल 84.31 रुपये और डीजल 77.44 रुपये प्रति लीटर है.

– पटना में पेट्रोल 90.03 रुपये और डीजल 82.92 रुपये प्रति लीटर है.

– लखनऊ में पेट्रोल 86.57 रुपये और डीजल 78.09 रुपये प्रति लीटर है.

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तपोवन टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी, अब तक 32 शव बरामद

Next Post

किसान आंदोलन: आज संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक, बनेगी आगे की रणनीति

Next Post
किसानों का फैसला: बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे, गृह मंत्री के प्रस्ताव को ठुकराया

किसान आंदोलन: आज संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक, बनेगी आगे की रणनीति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d