BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in समाचार
पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज

पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है. पेट्रोल का दाम 23-25 पैसे प्रति लीटर घट गया है. डीजल के दाम में भी 22-24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी का रुख बना हुआ था.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम गुरुवार को घटकर क्रमश: 73.36 रुपये, 75.99 रुपये, 78.97 रुपये और 76.19 रुपये प्रति लीटर हो गया.

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.36 रुपये, 68.72 रुपये, 69.56 रुपये और 70.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का दाम 24 पैसे जबकि कोलकाता में 23 पैसे और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर घट गया है. वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 22 पैसे जबकि मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.02 फीसदी की नरमी के साथ 58.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मार्च अनुबंध पिछले सत्र से 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 52.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छिनतई करने वाले युवक को लड़कियों ने दौड़ा कर पकड़ा

Next Post

लोहरदगा में दो पालियों में कर्फ्यू में 6 घंटे की छूट

Next Post
लोहरदगा में दो पालियों में कर्फ्यू में 6 घंटे की छूट

लोहरदगा में दो पालियों में कर्फ्यू में 6 घंटे की छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d