BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही. कच्चे तेल की कीमतें पांच महीने की उंचाई के करीब जा चुकी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से आने वाले समय में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त के दूसरे पखवाड़े के दौरान पेट्रोल के दाम में 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 82.03 रुपये, 83.52 रुपये, 88.68 रुपये और 85 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही.

एक दिन पहले रविवार को विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया.

चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 46.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट का भाव 46.12 डॉलर प्रति बैरल तक उछला. इससे 5 अगस्त को ब्रेंट क्रूड का भाव 46.23 डॉलर प्रति बैरल तक उछला था जो कि मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत ड्रग्स लेते थे, रिया चक्रवर्ती के इस दावे को पूर्व पीए साबिर अहमद ने बताया झूठा

Next Post

बिहार को बदलना है इसलिए मैं बिहार को स्वच्छ राजनीति देने आई हूं: पुष्पम प्रिया चौधरी

Next Post
बिहार को बदलना है इसलिए मैं बिहार को स्वच्छ राजनीति देने आई हूं: पुष्पम प्रिया चौधरी

बिहार को बदलना है इसलिए मैं बिहार को स्वच्छ राजनीति देने आई हूं: पुष्पम प्रिया चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d