BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल और डीज़ल के भाव स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
पेट्रोल और डीज़ल के भाव स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

Petrol and diesel prices steady, crude oil continues to boom

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चार दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है, और अगर यह तेजी आगे भी जारी रही तो पेट्रोल और डीज़ल के भाव आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं।.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस महीने के पहले पखवारे में नरमी रहने से पेट्रोल और डीज़ल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, मगर हालिया तेजी के बाद उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीज़ल के दाम में अब और राहत मिलने की उम्मीद कम हो गई है.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बुधवार को पूर्ववत क्रमश: 71.84 रुपये, 74.54 रुपये, 77.50 रुपये और 74.62 रुपये प्रति लीटर बने रहे. चारों महानगरों में डीज़ल के दाम भी यथावत क्रमश: 65.11 रुपये, 67.49 रुपये और 68.26 रुपये और 68.79 रुपये प्रति लीटर बने रहे. दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा और गाजियाबाद में भी पेट्रोल और डीज़ल के भाव में स्थिरता बनी रही.

Also Read This:- अगले वर्ष से शुरू हो जायेगा NTPC नार्थ करणपुरा परियोजना

नोएडा में पेट्रोल 73.79 रुपये लीटर जबकि डीज़ल 65.40 रुपये लीटर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल का भाव 73.65 रुपये और डीज़ल का भाव 65.26 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को पेट्रोल और डीज़ल पर वैट में क्रमश: 26.80 फीसदी और 17.48 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने के कारण राज्य के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम में भारी वृद्धि दर्ज की गई.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 60.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज पर 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 56.33 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

FATF सूची में पाकिस्तान का स्थान निर्धारित करने के लिए 3 समीक्षाएं जारी

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कहा- ‘जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा’

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कहा- ‘जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कहा- 'जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d