BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल जल्द ही हो सकता है महंगा, जानें कीमत…

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
पेट्रोल-डीजल जल्द ही हो सकता है महंगा, जानें कीमत…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अनलॉक 1.0 की शुरुआत होने से देश में तेल की मांग में सुधार आया है. इसलिए आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं. हालांकि आज इसके दाम स्थिर हैं. यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए शुक्रवार वाली कीमत ही चुकानी होगी.

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने पर विचार कर रही है. गुजरात सरकार अभी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 21 फीसदी कर वसूलती है. इसमें 17 फीसदी वैट और चार फीसदी उपकर है.

पटेल ने कहा कि गुजरात में वैट की दरें और ईंधनों की कीमतें, दोनों देश में सबसे कम हैं. उन्होंने कहा, ‘गुजरात में ईंधन की कीमतें देश में सबसे कम हैं, क्योंकि हमारा वैट भी सबसे कम है.

कुछ विशेषज्ञों ने वैट को बढ़ाने और इसे अन्य राज्यों के बराबर लाने का सुझाव दिया है. इससे हमें कोरोना वायरस से लड़ने के साथ-साथ अतिरिक्त व्यय की भरपाई करने में मदद मिलेगी.’ हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त ‘वेद मारवाह’ का हुआ निधन

Next Post

हमारे पास पर्याप्त कैश, निवेश बेच कर पैसा जुटाने का इरादा नहीं: TATA

Next Post
हमारे पास पर्याप्त कैश, निवेश बेच कर पैसा जुटाने का इरादा नहीं: TATA

हमारे पास पर्याप्त कैश, निवेश बेच कर पैसा जुटाने का इरादा नहीं: TATA

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d