BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगा ब्रेक

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आमजनों में उबाल
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इंटरनेशनल मार्केट में कई दिनों की तेजी के बाद कच्चे तेल के दाम में सुस्ती नजर आई. ब्रेंट 56 डॉलर के नीचे फिसल गया. इधर डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज शांति रही. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 दिन की तेजी के बाद आज तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. हालांकि इस 2 दिन में मुंबई में पेट्रोल के दाम 91 रुपये प्रति लीटर पार हो गए. इन 2 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 50 पैसे महंगे हो गए हैं. 6 और 7 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए थे. इन दो दिनों में ही पेट्रोल के भाव 49 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल 51 पैसे महंगा हुआ था. 6 दिसंबर से पहले तक पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 48 दिनों तक स्थिर रहे थे.

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 15 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. पेट्रोल कल के भाव 84.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 74.88 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है.

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई. पेट्रोल के दाम 91.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.60 रुपये प्रति लीटर हैं.

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है. पेट्रोल के भाव 86.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 78.47 रुपये प्रति लीटर हैं.

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम 87.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है. पेट्रोल के दाम 87.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Reliance Jio ने लॉन्च किया नया सस्ता प्लान, रोज पाएं 2 जीबी डेटा

Next Post

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का बदला तरीका, नंबर के आगे लगाना होगा ‘0’

Next Post
आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का बदला तरीका, नंबर के आगे लगाना होगा ‘0’

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का बदला तरीका, नंबर के आगे लगाना होगा ‘0’

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d