BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
पिछले पांच दिनों से स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: कोरोना से जूझ रही जनता अब पेट्रोलियम के बढ़ते भावों से भी वेंटिलेटर पर नजर आ रही है. सरकार का पेट्रोलियम के दाम पर से नियंत्रण पूरी तरह हट चुका है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहने के बावजूद तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं. पेट्रोल तेजी से सौ का आंकड़ा छूने को आतुर दिखाई दे रहा है. आज पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ शुरू हुआ.

आम आदमी की पकड़ से बाहर होता जा रहा पेट्रोल-डीजल:

सर्दी और कोरोना संकट के दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी है इससे आमजन मुश्किल में पड़ गया है. संकट के इस दौर में पेट्रोल-डीजल आम आदमी की पकड़ से बाहर होता जा रहा है. कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का दौर जारी है.

पिछले 6 दिनों में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है उससे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार का तेल कंपनियों पर नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है. इस अवधि में पिछले 6 दिन में पेट्रोल जहां 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमतों में भी 82 पैसे की वृद्धि हुई है.

पेट्रोल के दाम पहली बार 92 रुपए पार:

पेट्रोल के दाम पहली बार 92 रुपए पार पहुंचे हैं. पेट्रोल 92.43 रूपए के स्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं डीजल के दाम में भी 84.46 रुपए का मुकाम हासिल किया है. इसका सीधा मतलब है कि कोरोना संकट के दौर में जहां लोगों के रोजगार छिन रहे हैं, वेतन भत्तों में कमी आई है उस दौर में पेट्रोल डीजल की दरें बढ़ाकर आम आदमी की मानों कमर तोड़ दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

व्यक्ति ने दो बच्चों को गंगनहर में फेंका, एक की मौत, एक लापता

Next Post

रेल दुर्घटना: अमृतसर से जयानगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे

Next Post
रेल दुर्घटना: अमृतसर से जयानगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे

रेल दुर्घटना: अमृतसर से जयानगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d