BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के कारण कुछ दिनों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आएगी-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला
Share on FacebookShare on Twitter


पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन
रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में दो-तीन महीने के लिए कमी आएगी. डॉ0 उरांव पेट्रोल-डीजल की कीमत औ महंगाई में वृद्धि के खिलाफ आज राजभवन के समक्ष पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि सर्दियों में पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ जाने के कारण कीमत में बढ़ोत्तरी होती है. उनका यह बयान आगामी दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने वाले विधानसभा के मद्देनजर ही आया है. जिस तरह से पूरे देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश का माहौल है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान नहीं उठाना पड़े, इसलिए केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए यह बयान दिया है. चुनाव के बाद फिर से कीमत में बढ़ोत्तरी होगी.
डॉ0 उरांव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत को नियंत्रित करना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन जनविरोधी सरकार अभी अपने पूंजीपति मित्रों को सहयता पहुंचाने के लिए आंखें बंद कर बैठी है, जबकि हकीकत यह है कि गरीब से गरीब लोग पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का उपयोग करते है. कांग्रेस शासनकाल में लोगों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही महंगाई पर काबू पाने के लिए इंतजाम किया जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों और मजदूरों तथा जनमानस के विरूद्ध लगातार फैसले ले रही है. इसके खिलाफ पूरे राज्य में पार्टी की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है.
वित्तमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत से पूरे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है.इसकी कीमत बढ़ने से अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमत में भी इजाफा होता है. वहीं डीजल का उपयोग किसान भी करते है, यदि इसी तरह से लगातार कीमत बढ़ती जाए, तो कृषि उत्पादन का लागत बढ़ जाएगी और अनाज की कीमत में भी बढ़ जाएगी.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी के खिलाफ पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और आज इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रांची में ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद

Next Post

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में कोलकाता के व्यवसायी से पूछताछ की

Next Post
कोयला तस्करी: CBI ने तीन राज्यों में 40 स्थानों पर मारे छापे, तलाशी अभियान जारी

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में कोलकाता के व्यवसायी से पूछताछ की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d