नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत शुक्रवार (19 फरवरी) को दिल्ली में पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई और डीजल की कीमत ने भी परिवहन ईंधन पर उच्च टैक्स (उत्पाद शुल्क और वैट या मूल्य वर्धित कर) के रूप में एक रिकॉर्ड बनाया. लगातार 11वें दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 27 से 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं.
आज की बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.19 रुपए (31 पैसे की बढ़ोतरी) प्रति लीटर हो गई है. गुरुवार को यहां 89.88 रुपए प्रति लीटर थी जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को डीजल की कीमत 80.27 रुपए प्रति लीटर की तुलना में शुक्रवार को 80.60 रुपए प्रति लीटर हो गई. पिछले 11 दिनों में पेट्रोल के दाम में 3.26 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल की दर में 3.81 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
मुंबई में 30 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.62 रुपए का भुगतान करना होगा. एक लीटर डीजल की कीमत 87.67 रुपए है, जो कल के 87.32 रुपए के मूल्य से 35 पैसे अधिक है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 30 पैसे बढ़कर 91.41 रुपए प्रति लीटर हो गया, जो गुरुवार को 91.11 रुपए था. डीजल की कीमत 84.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में आज पेट्रोल 27 पैसे महंगा हो गया है और 92.25 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 85.63 रुपए हो गई है, जो कल की कीमत 85.31 रुपए प्रति लीटर से 32 पैसे अधिक है.

