BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in Uncategorized
देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

देश की स्थिति- स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा, हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता: आप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि देश में आज स्थिति यह हो गई है कि स्कूटर में डालने वाला पेट्रोल महंगा है और हवाई जहाज में डालने वाला एविएशन फ्यूल सस्ता है. जबकि वर्तमान स्थिति के अनुसार पेट्रोल के दाम 39.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 31 रुपये प्रति लीटर होने चाहिए.

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 6 साल के कार्यकाल में एक दर्जन से भी ज्यादा बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा कर पेट्रोल और डीजल के दाम इतने कर दिए कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं.

चड्ढा ने कहा कि वर्तमान समय में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.87 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 62.50 रुपये प्रति लीटर है और एविएशन फ्यूल की कीमत 56.86 रुपये प्रति लीटर है.

राघव चड्ढा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम सीधे तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दामों के साथ जुड़े हुए हैं. यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटते हैं तो घरेलू बाजार में भी डीजल और पेट्रोल के दाम घटते हैं. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो घरेलू बाजार में भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं.

उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 15 साल के न्यूनतम स्तर पर हैं. परंतु भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों की कीमत में कोई कमी नहीं आई उल्टा मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती जा रही है.

राघव ने केंद्र से सवाल किया कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 55 फीसद की गिरावट आई है, तो क्या आम आदमी के स्कूटर और बाइक में डाले जाने वाले पेट्रोल की कीमत में 55 फीसद की कमी नहीं आनी चाहिए?

चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 6 साल के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के दामों पर बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर करीब 16 लाख करोड़ रुपये का खजाना तैयार कर लिया है. उन्होंने कहा कि जब 2014 में डीजल पर प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये थी. उसे बढ़ाकर 18.80 रुपये कर दिया है. इसी प्रकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी मात्र 9.40 रुपये थी, जो अब 22.90 रुपये है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर जारी, विश्व में अबतक 5833 मौतें, 155086 लोग संक्रमित

Next Post

नदी में गाड़ी फंसने से 1 व्यक्ति की मौत

Next Post
नदी में गाड़ी फंसने से 1 व्यक्ति की मौत

नदी में गाड़ी फंसने से 1 व्यक्ति की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d