BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे दिन घटे पेट्रोल के दाम , डीजल के भाव स्थिर

by bnnbharat.com
July 26, 2019
in Uncategorized
दूसरे दिन घटे पेट्रोल के दाम , डीजल के भाव स्थिर

Petrol price cut, diesel price steady on second day

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को फिर पेट्रोल के भाव में कटौती की, लेकिन डीजल के दाम को अपरिवर्तित रखा. दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी तकरीबन स्थिरता बनी हुई थी. इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.29 रुपये, 75.83 रुपये, 78.90 रुपये और 76.11 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.हालांकि, चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.18 रुपये, 68.29 रुपये और 69.36 रुपये और 69.90 रुपये प्रति लीटर बन हुए हैं.

Also Read This : हाथियों ने मचा रखा है बड़कागांव में आतंक, कई घरों को कर चुका अब तक ध्वस्त

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में दिल्ली और मुंबई में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.

गौरलतब है कि इस महीने के आरंभ में पांच जुलाई को लोकसभा में आम बजट 2019-20 पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क व उपकर में एक-एक रुपये की वृद्धि की घोषणा की थी. इस प्रकार कर में दो रुपये की वृद्धि की घोषणा के अगले ही दिन देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में तकरीबन ढाई रुपये का इजाफा हो गया था.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में शुक्रवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 63.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. ब्रेंट क्रूड का भाव 63-64 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना हुआ है. चालू महीने जुलाई में अब तक ब्रेंट क्रूड का भाव 67.65 डॉलर से लेकर 61.29 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा है, लेकिन औसत महीने के दौरान औसत भाव को अगर देखें तो यह 64 डॉलर के आसपास ही रहा है.

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के सितंबर अनुबंध में 0.9 फीसदी की तेजी के साथ 56.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तृणमूल सांसद नुसरत जहां का बड़ा बयान

Next Post

कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘स्मार्टवर्क्‍स’ पहुंची 6 लाख वर्ग फीट के आंकड़े पर

Next Post
कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘स्मार्टवर्क्‍स’ पहुंची 6 लाख वर्ग फीट के आंकड़े पर

कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'स्मार्टवर्क्‍स' पहुंची 6 लाख वर्ग फीट के आंकड़े पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d