BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PHED मंत्री मिथिलेश ने विपदा में मेराल के गरीबों को सहायता के लिये दिये एक लाख

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
PHED मंत्री मिथिलेश ने विपदा में मेराल के गरीबों को सहायता के लिये दिये एक लाख

PHED मंत्री मिथिलेश ने विपदा में मेराल के गरीबों को सहायता के लिये दिये एक लाख

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर लॉक डाउन की स्थिति की समीक्षा के लिए मेराल प्रखण्ड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित कैलाश प्रसाद के मकान में झामुमो प्रखण्ड कमिटी एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यरूप से झामुमो युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश सिंह, मेराल प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, असाध्य रोग के गढ़वा विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

Also Read This: हनुमान जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री ने खुशहाली की कामना की 

बैठक में कोरोना महामारी से उत्पन्न समस्याओं से गरीबों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों की सहायता करने पर चर्चा हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड के सभी 20 पंचायत में कोरोना आपदा प्रबंधन कमेटी बनाई गई जो विपदा की इस घड़ी में सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों पर नजर रखने के साथ सर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर नजर एवं निगरानी रखेगी.

बैठक में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर नितेश सिंह के द्वारा गरीबों की सहायता के लिए मेराल प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद को तत्काल एक लाख रु दिया गया.

Also Read This: मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला बजट ऐतिहासिक: संदीप नागपाल

बैठक में सम्बोधित करते हुए नितेश सिंह ने बताया कि माननीय मंत्री जी का हम सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति दवा या खाद्यान्न के अभाव में न रहे. सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारीपूर्वक इस कठिन परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री जी खुद अस्वस्थ हैं फिर भी हर पल क्षेत्र के जनता की हित की बात सोचते रहते हैं. बैठक में मुख्य रूप से रंका प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला युवामोर्चा प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, नवीन कुमार जायसवाल, पंकज जयसवाल आदि शामिल हुए.

कोरोना आपदा प्रबंधन कमेटी में प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद के साथ राजेश कुमार बैठा, विनोद प्रसाद, अतहर अली, जगजीवन राम, ज्ञान मिश्रा, पंकज जायसवाल, रामसागर उरांव, सुनील सिंह, मुखिया हेमंत कुमार सिंह, शंभू प्रसाद, सैनुल्लाह अंसारी, ज्ञान प्रकाश, दिनेश तिवारी, यासीन अंसारी, अशोक राम, आशुतोष शर्मा, शोभनाथ राम आदि को सदस्य बनाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा चेकनाका का लिया गया जायजा

Next Post

मुख्यमंत्री दीदी किचन से मिली गरीबों को बढ़ी राहत

Next Post
मुख्यमंत्री दीदी किचन से मिली गरीबों को बढ़ी राहत

मुख्यमंत्री दीदी किचन से मिली गरीबों को बढ़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d