BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली संगीता दास की जिंदगी

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली संगीता दास की जिंदगी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मऊभंडार पंचायत के तुमाडुंगरी की रहने वाली संगीता दास अब शराब बेचने का कार्य छोड़कर किराना दुकान चला रही हैं. ये संभव हो पाया है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत फूलो झानो आशीर्वाद योजना से.

संगीता बताती हैं कि पति की बेरोजगारी तथा दो बच्चों के अलावा सास-ससुर की जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होने शराब बेचने जैसे कार्य को आजीविका का साधन चुनना पड़ा था. संगीता के मुताबिक वर्ष 2017 में वे महिला समूह से जुड़ी जिसमें कई बार बैठकों में महिलाओं के बीच सामाजिक बुराईयों पर विमर्श किया जाता था.

कुछ महिलायें बताती थी कि उनके घर में शराब के कारण पति द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता है तथा तनावपूर्ण माहौल का असर बच्चों पर पड़ता है. ऐसे में संगीता ने अपनी आजीविका के साधन को बदलने का मन बनाया और शराब बेचने का कार्य छोड़ दिया.          

वर्ष 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत फूलो झानो आशीर्वाद योजना आई. इस योजना के तहत शराब बेचने वाली महिलाओं को शराब बेचकर जितना आय होता होगा उस अनुसार दीदी समूह से ऋण लेकर कोई दूसरा कारोबार शुरू करने एवं शराब बेचने का कार्य बंद करने का विकल्प दिया गया.

महिला समूह से जुड़कर संगीता दास ने भी शराब बेचने का कार्य छोड़कर दूसरा काम करने का मन बना लिया था ऐसे में फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत संगीता को मां दुर्गा समूह से बिना ब्याज के 10,000 रु ऋण दिया गया. इस पैसे से संगीता दास ने घर में ही किराना दुकान खोल लिया, साथ में पति को भी सब्जी का व्यापार कराने लगीं.

संगीता बताती हैं कि किराना दुकान से लगभग 200-300 रुपए की आमदनी उन्हें प्रतिदिन हो जाता है वहीं उसी पूंजी से उन्होंने पति को जिस सब्जी बेचने के काम में लगाया उससे भी खाने-पीने एवं अन्य जरूरतें अब आसानी से पूरी होने लगी. संगीता कहती हैं कि महीना में अब 7,000 से 10, 000 रूपए की आमदनी होती है जितना पहले शराब बेचकर भी नहीं होता था.

संगीता ने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में उत्थान लाने के लिए कई योजनायें चलाई जा रही हैं, आवश्यकता है कि आप अपने जीवन को बदलने के लिए इच्छाशक्ति दिखायें. उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तो यह है कि महिला समूह से जुड़कर बिना ब्याज का लोन मिल जाता है जो किसी भी आजीविका के साधन को शुरू करने में काफी सहायक सिद्ध होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पता नहीं दोस्त कौन है और दुश्मन कौन… नीतीश ने कहा- चुनाव परिणाम को भूलकर करें काम

Next Post

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाकपा माओवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Next Post
दस लाख रुपये के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाकपा माओवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d