BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क खोदने जा रहे नक्सलियों की तस्वीरें ड्रोन में हुई कैद

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
सड़क खोदने जा रहे नक्सलियों की तस्वीरें ड्रोन में हुई कैद
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: विकास विरोधी गतिविधियों में शामिल नक्सली अपने वर्चस्व वाले इलाकों में फोर्स की पहुंच नहीं चाहते इसलिए लगातार खबरें आती रहती हैं कि नक्सलियों ने पहुंच मार्गों को भारी नुकसान पहुंचाया है. वे सड़कों को खोद कर अपने वर्चस्व वाले इलाकों को सुरक्षित रखना चाहते हैं मगर लगातार फोर्स की कार्यवाही से सड़के सुरक्षित है.

ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जिसमें नक्सली सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को लेकर सड़क खोदने जा रहे थे. तस्वीरें सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के ग्राम पालोड़ी की बताई जा रही है. नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को बहला फुसलाकर सड़क खोदने ले जाया जा रहा था.

इसी दौरान सेना के ड्रोन ने तस्वीरें उतारी है. तस्वीरों में देखा जा सकता है की सड़क पर बड़ी संख्या में लोग चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं जिसमे काले वर्दी में नक्सलियों को भी साफ देखा जा सकता है.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले के बारे में जानकारी देते बताया कि उक्त वीडियो 4 दिन पुराना हो सकता है क्योंकि उसी इलाके में सीआरपीएफ,एसटीएफ और डीआरजी के जवानों ने सड़क खोदने का प्रयास कर रहे नक्सलियों को खदेड़ा था. इस दौरान हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया हालांकि मारे गए नक्सली का शव बरामद नहीं हो पाया लेकिन नक्सली अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाए.

उन्होंने बताया कि विकास विरोधी नक्सलियों को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर सड़क खोदने का काम कराते हैं.

बस्तर में नक्सलियों का सड़क काटकर सुरक्षाबलों को अपनी पहुंच से दूर रखना आसान हथियार रहा है पर इसका खामियाजा ग्रामीण भुगतते हैं. उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इलाज न मिल पाने से जान खोनी पड़ती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेरर फंडिंग के आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Next Post

किसानों को गुलाम बनाना चाहती है BJP : अखिलेश यादव

Next Post
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की

किसानों को गुलाम बनाना चाहती है BJP : अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d