रांची:- झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा पतरातू रिसोर्ट में कोलकाता से आए प्रख्यात प्रशिक्षक अनूप गुहा जी के साथ फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप का विषय सीक्रेट्स ऑफ प्री वेडिंग फोटो और सिनेमाटोग्राफी था. कार्यशाला में अनूप गुहा, जो कैनन माएस्त्रो भी हैं, ने फोटोग्राफी के बारीक विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से तथा बिहार के फोटोग्राफर शामिल थे.
अनूप गुहा जी ने कहा कि अच्छी फोटोग्राफी के लिए तकनीकी जानकारियों से भी ज्यादा अहम टाइमिंग होता है. अच्छी टाइमिंग एक फोटोग्राफ को यादगार बनाती है. संगठन के सचिव मनोज गोराई ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान हमनें ऑनलाइन फोटोग्राफी वर्कशॉप्स के आयोजन किये जिनमे देश के नामचीन फोटोग्राफर और प्रशिक्षकों ने अपने गुर बताए. इन सेशंस को काफी सराहना मिली. अध्यक्ष सतीश कुमार ने और भी कार्यशालाओं के आयोजनों की बात बताई.
इस कार्यक्रम को कैनन, और पिकारो (प. बंगाल) ने सहयोग किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज गोराई, सतीश कुमार, राजीव रंजन, विनय भाटिया, गौरव भाटिया, संतोष कुमार, कौशिक मिश्रा, सुरेंद्र कुमार मुन्ना, रजनीश, हेमन्त टोपनो, अक्षय आनंद, राजेश कुमार, बबलू, सुशांत प्रसाद, विजय कुमार, चन्द्रिका रविदास आदि की प्रमुख भूमिका रही.

