साजन मिश्रा
गोड्डा: बसंतराय थाना क्षेत्र के सुस्ती पंचायत अंतर्गत जहाजकित्ता गांव में भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने आयी एक विवाहिता की आज अहले सुबह नहर में गिरने से मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाजकित्ता गांव के लोली यादव की बहन रुकमा देवी, उम्र 55 वर्ष अपने मायके जहाजकित्ता, भतीजे की शादी में सम्मिलित होने अपने ससुराल धोरैया प्रखण्ड के पैर गांव से आयी थी.
आज सुबह शौच के लिए जाने के क्रम में बगल में स्थित एक नहर में गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. वहीं कुछ लोगों के अनुसार मृतका को पूर्व से ही मिर्गी की बीमारी थी जिसके दौरे पड़ने से वह नहर में गिर गयी और उसी क्षण उसकी मौत हो गयी.
बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ा रहने की बात कही.

