रांची: झारखंड की सभी अदालतों में आज से फिजिकल कोर्ट शुरू हो गया. ऑफलाइन कोर्ट शुरू से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों में खुशी देखी जा रही है.
हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी के तहत कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत फिजिकल कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. फिजिकल कोर्ट में फेस का प्रयोग, शारीरिक दूरी का पालन और सैनिटाइजेशन रखना आवश्यक होगा और हाईकोर्ट द्वारा दिये गये एसओपी का पालन करना होगा.
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने कहा कि कमेटी के फैसले के अनुरूप राज्य के जिस जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या 50 तक है, उस जिले में चल रहे न्यायालय के आधे कोर्ट को फिजिकल शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
जिन जिलों में संख्या 50 से 100 है, उस जिले में तिहाई कोर्ट को फिजिकल शुरू करने का निर्देश दिया गया है. वहीं जिन जिलों में 100 से अधिक मरीज हैं, वहां एक चौथाई कोर्ट को फिजिकल शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फिजिकल कोर्ट को बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन ही सुनवाई हो रही थी.

