मुंगेर: विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही जिले में शास्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया. वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम एवं एसपी के संयुक्त आदेश के तहत तारापुर थाना क्षेत्र के लोगों का शास्त्र एवं कारतूस का भौतिक सत्यापन तारापुर थाना में पुलिस अधिकारियों ने किया.
थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार द्वारा शास्त्र धारियों के शास्त्र का सत्यापन कर उसे पंजीकृत किया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि थानों में शास्त्र सत्यापन के पश्चात सीओ के द्वारा इसका निरीक्षण प्रतिवेदन अनुज्ञप्ति पर अंकित किया जाएगा.

