रामगढ़: रांची रोड स्थित इफिको गेट दुर्गा मंडप प्रांगण में कोरोना वायरस जैसी महामारी के बचाव को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.
अभियान में रांची रिम्स के जूनियर डॉक्टर रिचा सिंह, कोविड-19 सेंट्रल हॉस्पिटल रामगढ़ के सीएमओ डॉक्टर अनिल सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय बिरंगना फाउंडेशन की रामगढ़ जिला अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी पिंकी सिंह सभी सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए.
जागरूकता अभियान की शुरुआत सेल के उप मुख्य प्रबंधक सेंट्रल हॉस्पिटल रामगढ़ के सीएमओ डॉ अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुरुआत किया.
मौके पर उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस जैसी महामारी की विस्तृत जानकारी दी गई और इनसे बचाव के तरीकों को विस्तार से बताया गया. इसके बाद लोगों के बीच सुरक्षा कवच मास्क एवं डिटॉल साबुन का वितरण किया गया.
अभियान को सफल बनाने में आईएस रजक, संतोष सिंह, उमेश सिंह, सुशील यादव, बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रमोद साव, पिंटू सिंह, विजय दुबे, गौतम गिरी, अरुण बनर्जी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

