रांचीः कोरोना की चपेट में आने के बाद चेन्नई के अस्पताल में इलाज करा रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की वहां फिजियोथैरेपी शुरू की गई है. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चेन्नई के डॉक्टरों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
मुख्यमंत्री ने मंत्री जगरनाथ महतो से भी बात की और उनसे कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद ही झारखंड लौटे. चेन्नई में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. यह भी बताया कि उन्हें दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. पूर्व में दिसंबर के पहले सप्ताह में छुट्टी देने की बात कही गई थी.

