BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश (वाराणसी): रोहनिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा कर पलट गया.

हादसे में दो महिलाओं सहित एक किशोर की मौत हो गई. वहीं आठ महिलाएं गम्भीर रूप से जख्मी हो गई. घायलों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया.

रोहनिया के हरसोस और आहोपुर गांव से लगभग चालीस महिला श्रमिक और बच्चे पिकअप वाहन से लक्ष्मीशंकर मिर्च और मटर तोड़ने मिर्जापुर जनपद के रामगढ़ खैरा जा रहे थे. चालक अनिल यादव वाहन लेकर कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि रास्ते में मोढ़ देख उसने ब्रेक लगाया. इससे अनियंत्रित वाहन सामने स्थित विद्युत खम्भे से टकरा कर पलट गया. हादसे में फुलकुमारी (65), बवना (67), आशीष (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ महिलाएं गम्भीर रूप से जख्मी हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जक्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा. जहां गंभीर रूप से घायल बेबी, सुमन, उजाला, नीलम, परसिद्धी, जतना, बुक्की और सरिता को बीएचयू ट्रामा सेन्टर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

वहीं अन्य घायलों में फुरपत्ती , राधा, शारदा, मीरा, मुन्नी, चन्दा, अन्नू, लालमनी, केवला, राजकुमारी, राजपत्ती, राहुल, शीला, सुमन आदि का इलाज जक्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चौथे चरण में 15 विस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

Next Post

जमुआ विधानसभा सीट के तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार

Next Post
जमुआ विधानसभा सीट के तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार

जमुआ विधानसभा सीट के तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d