BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पायलट की ट्रेनिंग धनबाद में होगी मुमकिन, खुल रहा फ्लाइंग इंस्टिट्यूट

by bnnbharat.com
August 12, 2019
in समाचार
पायलट की ट्रेनिंग धनबाद में होगी मुमकिन, खुल रहा फ्लाइंग इंस्टिट्यूट

Pilot training will be possible in Dhanbad, Flying Institute is opening

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : पायलट की ट्रेनिंग पाना अब धनबाद में ही मुमकिन होगा. धनबाद हवाई अड्डे में फ्लाइंग इंस्टिट्यूट खुल रहा है. सोमवार को हवाई अड्डे में राज्य के परिवहन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल की मौजूदगी में फ्लाइंग इंस्टिट्यूट का भूमि पूजन संम्पन्न हुआ.

Also Read This:- खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

एसपी सिन्हा ने बताया पायलट बनने की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए सरकार सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है. सब्सिडाइज दर पर पायलट की ट्रेनिंग मिलेगी. इससे पूर्व रांची और दुमका में फ्लाइंग इंस्टिट्यूट खुल चुका है. धनबाद के बाद अगले पड़ाव में बोकारो और गिरिडीह में भी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोला जाएगा.

उन्होंने बताया कि किसी के पायलट बनने के लिए ग्लाइडर की ट्रेनिंग लेना आवश्यक है. पायलट बनने का यह बेसिक कोर्स है. पायलट की ट्रेनिंग पाने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं में साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से पास होना जरूरी है, साथ ही शरीर से फिट भी होना चाहिए. यहां प्रशिक्षण लेने के उपरांत अभ्यर्थी को सीपीएल का सर्टिफिकेट मिलेगा. सीपीएल पाने वाले पायलट के क्षेत्र में प्रोफेशनल बनना चाहते है तो वे सीपीएल के आधार पर किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त फ्लाइंग क्लब में कोर्स पूरा कर पाएंगे.

उन्होंने आगे बताया यह पूरा कोर्स 6 से 9 महीने का होगा. कोर्स के लिए एक अभ्यर्थी को 48,200 रु0 देने होंगे. पूरा कोर्स 24 घण्टे का एक पैकेज है. इसमें एक अभ्यर्थी को 20 घण्टे की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है. इसमें एसटी, एससी अभ्यर्थी को कोर्स फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

उन्होंने बताया उड़ान भरने की इच्छा रखने वाले प्रति व्यक्ति 800 रु देकर ग्लाइडर से धनबाद की सैर कर सकते है. 10 मिनट में पूरे धनबाद की सैर हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डिग्री कॉलेज के लिए हुआ भूमि पूजन, लगभग 17 करोड़ की लागत से कॉलेज भवन का होगा निर्माण

Next Post

अटारी-वाघा सीमा पर बकरीद को लेकर नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

Next Post
अटारी-वाघा सीमा पर बकरीद को लेकर नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

अटारी-वाघा सीमा पर बकरीद को लेकर नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d